इसराना को उपमण्डल बनाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री मनोहरलाल का राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार व इसराना हल्का के लोगों ने किया धन्यवाद
BOL PANIPAT , 14 सितम्बर। राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने इसराना तहसील को उपमण्डल बनाए जाने पर बुधवार को चण्डीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहरलाल का धन्यवाद किया। उनके साथ भाजपा नेता धर्मपाल जागलान, मण्डल अध्यक्ष सतबीर पांचाल, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन बलराज मलिक व राजेन्द्र भादड, सोमबीर मलिक व समुन्द्र जागलान सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि इसराना उपमण्डल बनाए जाने को लेकर राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने भी इस बारे मांग रखी थी। आमजन की मांग को देखते हुए इसराना तहसील को उपमण्डल बनाया गया है।
राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल का धन्यवाद करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ प्रदान किए और कहा कि इससे इसराना हल्के का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहरलाल के समक्ष यह मांग रखी थी, जिसे उन्होंने प्रसन्नता के साथ पूरा किया है। लोगों को अब प्रशासनिक कार्यो के लिए लोगों को जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
कृष्णलाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने लोगों की बहुत पुरानी मांग को पूरा किया है जिसके लिए इसराना विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री मनोहरलाल का आभारी है।

Comments