जिला सचिवालय में राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने समाधान शिविर की देखी कार्यवाही
-सांसद ने उपायुक्त की पौधारोपण पहल की करी प्रशंसा
-शिविर में उन्होंने शिकायतकर्ताओं द्वारा दी जा रही शिकायतों पर भी ली जानकारी
-शिविर में कितनी समस्याओं का हुआ निदान पर भी उपायुक्त से ली जानकारी
BOL PANIPAT : 12 जुलाई। प्रदेश भर में लोगों की समस्याओं का समाधान करने को लेकर जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर आयोजित किये जा रहे समाधान शिविरों को देखने के लिए राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने शुक्रवार को जिला सचिवालय में आयोजित किये गए समाधान शिविर में पहुंच कर उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया से शिविर के बारे में जानकारी ली व प्रशासन द्वारा जिस प्रकार से उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में शिविर में पहुंची समस्याओं के तुरंत निदान की प्रशंसा की।
राज्य सभा सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह दुर्गामी सोच है। जिसके सार्थक परिणाम हम सबके सामने है। जो नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर परेशान रहते थे उन समस्याओं का समाधान मिनटों में समाधान शिविरों मे हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जिस प्रकार से समाधान शिविरों में नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा वह यूनिक है व जनता भी इन समाधान शिविरों में पहुंच कर खुशी का अनुभव कर रही है।
राज्यसभा सांसद ने बताया कि समाधान शिविरों में लोगों की फैमली आईडी, आधारकार्ड, पैंशन व अन्य रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ये शिविर उन लोगों के लिए सार्थक साबित हो रहे है जो अपनी समस्याओं को लेकर निराश थे। शिविरों में हो रही तीव्रता से कार्यो से अब वे खुश है व उनका सरकार के प्रति विश्वास व भरोसा बढ़ा है।
उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने राज्यसभा सांसद को शिविर की पूरी गतिविधियों से अवगत कराया व बताया कि शिविर के माध्यम से शिकातकर्ताओं को रोजाना एक एक पौधा पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिया जाता है। इससे जहां लोगों की समस्याओं का मौके पर निदान हो रहा है वहीं लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। प्रशासन की यह पहल अन्य जिलों के लिए अनुसरणीय है।

Comments