बेटियों के बेहतर भविष्य की नींव रखने में सहायक है ‘ आपकी बेटी हमारी बेटी ‘ योजना : डी.सी.
BOL PANIPAT , 01 मार्च : डी.सी. सुशील सारवान ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों के भविष्य को सुरक्षित व उज्ज्वल रखने के लिए आपकी बेटी हमारी बेटी योजना चलाई जा रही है । योजना के तहत बेटियों को शिक्षा देने व सशक्त बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है ।
उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य राज्य में बालिकाओं के जन्म के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में परिवर्तन लाना , कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना , लिंगानुपात में सुधार तथा बालिकाओं को शिक्षा के उचित अवसर प्रदान करना है ।
उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से चलाई जा रही इस योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जन्मी अनुसूचित जाति तथा बीपीएल परिवारों की पहली बेटी के जन्म पर 21 हजार रुपये तथा सभी वर्गों की दूसरी व तीसरी बेटी के जन्म पर 21 हजार रुपये की राशि जीवन बीमा निगम में निवेश की जाती है ।
इस मेंबरशिप सर्टिफिकेट को बच्ची के वयस्क होने बाद इनकैश किया जाता है लेकिन उस समय लाभार्थी लड़की अविवाहित होनी चाहिए ।

Comments