Saturday, May 16, 2026
Newspaper and Magzine


सुरक्षा कर्मी व सुरक्षा सुपरवाईजर के पदों को भरने के लिए भर्ती शिविर 28 व 29 मार्च को

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 25, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT, 25 मार्च। रोजगार विभाग द्वारा 28 व 29 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय में प्रात: 10 से सांय 4 बजे तक एसआईएस कम्पनी द्वारा बेरोजगार प्रार्थियों को सुरक्षा कर्मी व सुरक्षा सुपरवाईजर के पदों को भरने के लिए भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी प्रदीप चौपड़ा ने बताया कि इच्छुक युवा 10वीं पास होना जरूरी है और उसकी आयु 21 से 37 साल के बीच, लम्बाई 168 सैंटी मीटर, वजन 56 से 90 किलो होना जरूरी है। चयनित युवा को 350/-रूपये का आवेदन शुल्क भी जमा करवाना होगा। इच्छुक युवा उपरोक्त दी गई तिथि व समय पर पंहुचकर आवेदन कर सकता है।  

Comments