Monday, December 8, 2025
Newspaper and Magzine


रोहतक भर्ती रैली के रिजल्ट जेआईए साईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूज्वाईनइंडियनआर्मीडॉटएनआईसीडॉटइन पर उपलब्ध

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 30, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 30 जनवरी। भर्ती निदेशक रोहतक कर्नल दीपक ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 15 जनवरी को रोहतक भर्ती रैली के अग्नीवीर जीडी, टैक्रीकल, कलर्क/एसकेटी और अग्नीवीर टे्रडसमैन ने जो कॉमन एंटें्रस एग्जाम दिया था उनका रिजल्ट जेआईए साईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूज्वाईनइंडियनआर्मीडॉटएनआईसीडॉटइन पर उपलब्ध है। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया कि वे प्रशिक्षण केन्द्रों में भेजने से पहले सभी मूलदस्तवेजों को सत्यापन के लिए जमा करवाने के लिए एआरओ रोहतक में रिपोर्ट करें।
उन्होंने बताया कि सोल्जर टैक्रिक एनए, सोल्जर टैक्रिक एनए वैटेनरी और आरटी जेसीओ भर्ती रैली के चिकित्सय रूप से फिट उम्मीदवार अपने शेष दस्तावेजों को जमा करवाने के लिए एआरओ रोहतक कार्यालय में रिपोर्ट करें। इनके लिए जो कॉमन एंटें्रस एग्जाम आयोजित होगा उनके लिए वे 4 फरवरी से 15 फरवरी तक अपना प्रवेश पत्र एआरओ रोहतक कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
कर्नल दीपक ने बताया कि किसी भी समस्या से सम्बंधित बातचीत के लिए भर्ती कार्यालय के टैलिफोन नम्बर 01262-253431, फैक्स नम्बर 01262-268568 और हैल्पलाईन नम्बर 8901384498 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

Comments