स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में साक्षी ने प्रथम पुरस्कार जीता.
BOL PANIPAT : आई.बी.पीजी महाविद्यालय में बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय ज्ञान साझा करना एक महा शक्ति व पेड़ लगाओ और जीवन बचाओ रहे। इस प्रतियोगिता में कक्षा के लगभग 10 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर साक्षी,द्वितीय स्थान पर तनु व प्रिया , तृतीय स्थान पर अनन्या व गरिमा ने सांत्वना पुरस्कार जीता। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को उनके सफल प्रदर्शन पर संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ बचाओ जीवन बचाओ यह एक नारा ही नहीं बल्कि यह एक जिम्मेवारी है जिसका निर्वाह प्रत्येक नागरिक को करना चाहिए व दुनिया में सबसे शक्तिशाली चीज ज्ञान है क्योंकि यह पृथ्वी पर जीवन का निर्माण और विनाश दोनों कर सकता है। इसलिए विद्यार्थियों को अपने ज्ञान को निरंतर बढ़ते रहना चाहिए । वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉक्टर सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि हर विद्यार्थी को शिक्षा के साथ-साथ अपने स्किलस को भी बढ़ाना चाहिए और उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के हौसले की प्रशंसा की। प्रतियोगिता का आयोजन बीकॉम प्रथम वर्ष की मेंटर साक्षी मुंजाल द्वारा किया गया

Comments