Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


हत्या की वारदात में समालखा पुलिस ने एक आरोपी को किय़ा काबू ।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 1, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 1 अप्रैल 2022, हत्या की वारदात में समालखा पुलिस ने एक आरोपी को किय़ा काबू । आरोपी की पहचान प्रवीन पुत्र साधुराम निवासी भोडवाल माजरी जिला पानीपत के रुप मे हुई है ।
थाना प्रभारी इन्सपैक्टर नरेन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि नितेश पुत्र सत्यावान निवासी गाँव डिकालडला जिला पानीपत की हत्या के मामले में एक आरोपी प्रवीन पुत्र साधुराम निवासी भोडवाल माजरी जिला पानीपत को वीरवार साय थाना समालखा पुलिस की टीम ने काबु करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दंबिस दे रही थी। आरोपी प्रवीन पुत्र साधुराम निवासी भोडवाल माजरी जिला पानीपत पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल कर रह रहा था। समालखा पुलिस टीम को बुधवार साय आरोपी को चुलकाना से भोडवाल माजरी रोड समालखा के पास होने की सूचना मिली थी तो पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दंबिस दे आरोपी को काबू किया। आरोपी प्रवीन पुत्र साधुराम निवासी भोडवाल माजरी जिला पानीपत ने नितेश पुत्र सत्यावान निवासी गाँव डिकालडला जिला पानीपत की चाकु से हत्या की थी । समालखा पुलिस टीम द्वारा उक्त मामले में आरोपी प्रवीन पुत्र साधुराम निवासी भोडवाल माजरी जिला पानीपत फरार चल रहा था ।

प्रारम्भिक पुलिस पुछताछ मे आरोपी प्रवीन पुत्र साधुराम निवासी भोडवाल माजरी जिला पानीपत ने बताया कि मै व मेरा दोस्त सोनु उर्फ श्यामी पुत्र कटार सिह निवासी भोडवाल माजरी जिला पानीपत व सोनु उर्फ श्यामी का दोस्त जिसका मै नाम नही जानता 70 माईल जीटी रोड पर आए हुए थे जो नितेश पुत्र सत्यावान निवासी गाँव डिकालडला जिला पानीपत सिगरेट पी रहा था जो सिगरेट का धुआ अपने मुँह से हमारी और छोड रहा था जिस बात को लेकर हमारा झगडा हो गया जो बात बढने पर मैने अपने पास लिए हुए चाकु से नितेश के उपर कई वार किए जिससे नितेश की मौत हो गई ।

गिरफ्तार आरोपी प्रवीन पुत्र साधुराम निवासी भोडवाल माजरी जिला पानीपत को पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय में पेश कर गहनता से पुछताछ करने व वारदात में प्रयोग किया गया चाकु बरामद करने के लिये व घटनास्थल की निशानदेही करवाने के लिए आरोपी प्रवीन पुत्र साधुराम निवासी भोडवाल माजरी जिला पानीपत को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

दिनांक 28-03-2022 को शिकायतकर्ता सत्यवान पुत्र हुक्मचन्द गांव डिकाडला पानीपत ने शिकायत दे बताया कि मेरे लडके का नाम नितेश है जिसकी उम्र 28 साल है जो विवाहित है जो IB कम्पनी सहारनपुर मे नौकरी करता है। जो मेरा लडका गांव मे आया हुआ था दिनांक 27.3.22 को समय 11.30 PM बजे मुझे सूचना मिली की नितेस को 70 माईल ढाबा समालखा पर प्रवीन पुत्र साधूराम गांव भोडवाल माजरी व उसके साथियो ने मिलकर मेरे लडके नितेश को चाकू मार दिया है। जिसकी मौत हस्पताल मे पहुंचने से पहले ही हो गई जो हम उसे आयुष्मान हस्पताल मे लाना चाहते थे परन्तु उससे पहले ही मौत हो चुकी थी

Comments