Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य केंद्रीय सभा ने मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव।

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at August 18, 2022 Tags: , , , ,

योगी राज श्री कृष्ण जी महाराज कुशल नीतिकार व धर्म परायण थे : संजय ।

BOL PANIPAT : योगी राज श्री कृष्ण जी महाराज सदा मानव कल्याण व राष्ट्र कल्याण के बारे में सोचते थे । मानव व सभ्यता संस्कृति के बचाव के लिए वो उचित नीतियों का पालन करते थे। ये शब्द संजय याज्ञिक ने आर्य केंद्रीय सभा द्वारा आर्य समाज पटेल नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर मुख्य वक्ता के रूप में कही।
विदित हो आर्य केंद्रीय सभा ने आर्य समाज पटेल नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया  कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज पटेल नगर के प्रधान महेंद्र मनोचा ने की। ध्वजारोहण आर्य समाज मॉडल टाउन प्रधान शशि चड्डा ने किया। दीप प्रज्वलन भाजपा हरियाणा ग्रंथालय विभाग के प्रदेश प्रमुख पंडित देवेंद्र दत्ता ने किया
सम्मानित अतिथि डा वंदना पाहुजा विशिष्ठ अतिथि इंदु कुकरेजा रहे। 
यजमान शकुंतला सिंगला व श्रीभगवान सिंगला , देशराज आर्य परिवार व रेणु राजीव ठकराल परिवार रहा। सुबह वैदिक मंत्रों से यज्ञ किया गया। भजनों उपदेशक पंडित राजबीर आर्या ने योगी राज श्री कृष्ण जी महाराज के जीवन पर, भजन  गाकर लोगों को मुग्ध कर दिया। धन्यवाद ज्ञापन भाषण में आर्य केंद्रीय सभा की प्रधान बेला भाटिया ने कहा की हमे योगी राज श्री कृष्ण जी महाराज के जीवन से शिक्षा ले अपना जीवन धर्मपरायण, राष्ट्रहित व प्राणी मात्र के कल्याण व स्वच्छ स्वस्थ समाज के निर्माण में समर्पित करना चाहिए । बेला भाटिया ने कहा की आर्य केंद्रीय सभा इस उद्देश्य को लेकर समाज में  जागृति फैला रही है। उन्होने आहवान किया की हम सब योगी राज के निष्कलंक जीवन चरित्र को लोगों को समझाएं तभी इस महोत्सव को मनाने का उद्देश्य सफल होगा। उन्होंने सभी का कार्यक्रम में पधारने व सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्र मोहन गुलाटी ,महामंत्री रमेश बजाज, सहमंत्री संजीव मुखीजा  व कोषाध्यक्ष आत्म बरेजा, ईश्वर आर्य, आत्म आर्य, राजेन्द्र आर्य  आदि मौजूद रहे। 

Comments