पंचायत समिति अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को एसडीएम ने दिलाई पद एवं कर्तव्यनिष्ठïा की शपथ
सांसद संजय भाटिया एवं उपायुक्त सुशील सारवान ने दी सभी को शुभकामनाएं
BOL PANIPAT : 30 जनवरी। एसडीएम विरेन्द्र ढुल ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित द्वितीय तल पर कॉन्फ्रेस हॉल में मडलौडा, इसराना एवं पानीपत खण्ड के पंचायत समिति के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को पद एवं कर्तव्यनिष्ठïा की शपथ दिलाई। जिनमें मडलौडा खण्ड स े अध्यक्ष पद के लिए मीना रानी उपाध्यक्ष पद पर गुरूचरण सिंह तथा पानीपत खण्ड में अध्यक्ष पद पर दीपक उपाध्यक्ष पद पर अमीता रानी ने अपने पद की शपथ ली।
इसी कड़ी में इसराना खण्ड से अध्यक्ष पद पर हरपाल सिंह ने शपथ ली। इसराना की ब्लॉक समिति के उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचित किन्हीं पारिवारिक कारणों से उपस्थित नही हो सके। इस अवसर पर लोकसभा सांसद संजय भाटिया, उपायुक्त सुशील सारवान, भाजपा जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार के सुपुत्र अनिल पंवार ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Comments