एसडीएम मनदीप सिंह ने गांव थिराना में चल रहे सफाई अभियान के तहत औचक निरीक्षण किया
BOL PANIPAT : 12 जनवरी। एसडीएम मनदीप सिंह ने शुक्रवार को गांव थिराना में चल रहे सफाई अभियान के तहत औचक निरीक्षण किया और ग्रामीणों से अपील की कि अपने आस-पास साफ सफाई रखें जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया है।
उन्होंने कहा कि हमें अपने आस-पास भी साफ सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखनी चाहिए। उपायुक्त के आदेशानुसार गांवों को पोलीथीन मुक्त करने का बीड़ा उठाया गया है इसीलिए सभी इसमें सहयोग दें।
एसडीएम मनदीप सिंह ने इस मौके पर ग्रामीणों से बातचीत भी की और कहा कि ग्रामीण विकास में अपनी सहभागिता दें।

Comments