वोटरों व आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए 8 मई को निकाली जाएगी मतदाता जागरूकता रैली
BOL PANIPAT , 7 मई। जिला रैडक्रास सचिव गौरव रामकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व रैडक्रास दिवस के अवसर पर वोटरों व आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए रैडक्रास के सदस्यों व स्वयंसेवकों के माध्यम से एक मतदाता जागरूकता रैली 8 मई बुधवार को प्रात: 10.30 बजे निकाली जाएगी तथा गरीब/जरूरतमंद व्यक्तियों को रक्त उपलब्ध करवाने हेतु रैडक्रास भवन के प्रांगण में एक विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्र कुमार दहिया बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेंगे।
उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता रैली रैडक्रास भवन से होते हुए गुरूद्वारा मोड, रेलवे रोड, सिविल अस्पताल यूटर्न, बस स्टैण्ड, रैडलाईट चौक से होते हुए रैडक्रास भवन में आकर सम्पन्न होगी।

Comments