Sunday, July 26, 2026
Newspaper and Magzine


एसडीएम वीरेंद्र कुमार ढुल ने परीक्षाओं के दृष्टिगत सौदापुर के राजकीय विद्यालय में उडऩ दस्ते के साथ निरीक्षण किया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE EDUCATIONAL , at March 6, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 6 मार्च। एसडीएम वीरेंद्र कुमार ढुल ने सोमवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के दृष्टिगत सौदापुर के राजकीय विद्यालय में उडऩ दस्ते के साथ निरीक्षण किया।
    उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा का संचालन ठीक तरह से पाया गया। एसडीएम ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए विशेष उडऩ दस्ते बनाए गए हैं समय-समय पर यह चेकिंग भविष्य में भी जारी रहेगी।
उन्होंने विद्यार्थियों से भी अपील की कि वे नकल रहित परीक्षा के संचालन में अपने अभिभावकों अध्यापकों और जिला प्रशासन का सहयोग करें और मन लगाकर परीक्षाओं को पास करें। नकल करना और करवाना एक सामाजिक बुराई है जिसे हम सामूहिक रूप से समाप्त कर सकते हैं।

Comments