Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


छात्रा ब्रह्मजया ने कविता पाठ में प्रथम स्थान प्राप्त किया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 16, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने एस. ए. जैन महाविद्यालय अम्बाला में आयोजित भाषण एवं कविता पाठ प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमे छात्रा ब्रह्मजया ने कविता पाठ में प्रथम स्थान एवं छात्रा आस्था ने भाषण में द्वितीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया | इस अवसर पर प्राचार्य महोदय डॉ. अजय कुमार गर्ग ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में केवल किताबी ज्ञान ही काफी नहीं है, बल्कि सम्पूर्ण विकास के लिए विद्यार्थियों को सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए | प्रतिस्पर्धा मनुष्य को आगे बढ़ने, ओरो से कुछ अलग करने का, लक्ष्य प्राप्त करने और स्वयं का आंकलन करने के लिए आवश्यक है | डॉ. सुनीता ढांडा ने कहा कि लक्ष्य को पाने के लिए प्रतिस्पर्धा का माहौल जरुरी है | यह छात्रो में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित तो करती ही है साथ ही उसमे सफलता प्राप्त करने का जज्बा भी पैदा करती है | प्राचार्य महोदय ने छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया | इस अवसर पर डॉ. सुनित शर्मा, डॉ. निधान सिंह, डॉ. विक्रम कुमार, डॉ. नीतू मनोचा आदि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments