Wednesday, September 9, 2026
Newspaper and Magzine


समस्याओं के समाधान को लेकर किए जा रहे हैं गंभीरता से कार्य: एसपी लोकेन्द्र सिंह।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 3, 2025 Tags: , , , , ,

-समाधान शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए उजाले की बड़ी किरण: सीईओ नरेन्द्र पाल मलिक।

-समाधान शिविर में अधिकारी समय पर पहुंच कर करें जनता की समस्याओं का समाधान: नगराधीश टीनू पोसवाल।

-समाधान शिविर में पहुंची विभिन्न विभागों से जुड़ी 96 समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

BOL PANIPAT , 3 फरवरी। हरियाणा सरकार का जनता समाधान शिविर बड़ा कार्यक्रम है। इसका लाभ विशेष रूप से उन नागरिकों को मिल रहा है जो समस्याओं को लेकर जझ रहे थे अब उनकी समस्याओं का समाधान कम से कम समय में प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। समस्याओं के समाधान को लेकर आम जनता में जो बैचेनी थी वो निश्चित समय में समस्याओं के हो रहे समाधान से दूर हो रही है।
जिला सचिवालय में सोमवार को आयोजित किये गए जनता समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र पाल मलिक ने कहा कि समाधान शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए उजाले की बड़ी किरण है। शिविर में समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों का प्रयास सार्थक नजर आ रहा है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि शिविर में जो लोग व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते थे आज उनकी राय इसके विपरीत है। अब लोग कम से कम समय में समस्याओं के हो रहे समाधान से खुश भी है और संतुष्ट भी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह की सकारात्मक  सोच व अधिकारियों के सबल प्रयासों ने लोगों की राय बदल दी है। इसका लाभ खास तौर पर उन लोगों को मिल रहा है जो निराश थे। उन्होंने बताया कि समाधान में अधिकारियों के प्रयास प्रशासन व शासन की छवि को मजबूत कर रहे है। यह समाधान शिविर में आ रहे अपनी समस्याएं लेकर आ रहे लोगो ने मान लिया है।
नगराधीश टीनू पोसवाल ने बताया कि शिविर में ज्यादातर समस्याएं फैमली आईडी में आय कम करवाने से जुड़ी आ रही है। क्रीड विभाग द्वारा इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार पैंशन बनवाने को लेकर शिकायतकर्ता समाधान शिविर में पहुंचते है जबकि उनकी पैंशन बन चुकी होती है। उन्होंने इस पर शिकायतकर्ताओं को अपने आप को अपडेट रखने की बात कही। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा समस्याओं का कम से कम समय में समाधान करने व अधिकारियों को समय पर पहुंचने के निर्देश दिए।
    समाधान शिविर में पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह ने विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर शिकायतकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उनकी समस्या पर विभाग न केवल सुनवाई करता है बल्कि गंभीरता से कार्य भी करता है। पुलिस विभाग से जुड़ी समस्याएं बता रही है कि विभाग द्वारा कम से कम समय में समाधान किया जा रहा है।
      समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी 96 समस्याएं पहुंची जिनमें पैंशन विभाग, क्रीड, पुलिस से संबंधित थी। अधिकारियों ने तत्काल कार्यवाही करते हुए समस्याओं का समाधान किया। शिविर में समस्याएं लेकर पहुंची सुनीता वासी बिचपड़ी ने प्रशासन से विधवा पैंशन बनवाने के लिए आवेदन किया। उन्होंने कहा कि उनके पति का देहांत हो चुका है। उन्हें सरकार की योजना का अभी तक लाभ नहीं मिल पाया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने पैंशन विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
    अरविंद वासी उग्रा खेड़ी ने प्रशासन से अनुरोध किया कि उनका बिजली बिल बहुत ज्यादा है। गलत रिडिंग दी गई है। मैं एक साथ इतना बिल भरने में असमर्थ हूं। उन्होंने प्रशासन से बिल माफ करने की गुहार लगाई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
      रेजिडेंट वेलफेयर एसोसियेशन संत नगर ने प्रशासन को अवगत करवाया कि उनके तालाब की सफाई वर्षा आगमन से पहले करवाई जाएं ताकि तालाब का पानी गलियों में पहुंचकर आवागमन को प्रभावित न करें। उन्होंने अभी से इस कार्य को करने की प्रशासन से प्रार्थना की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सीएमसी को निर्देश दिए कि वह इसकी जांच करें।
        यशपाल ने प्रशासन से सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को हटवाने की प्रशासन से मांग की। उन्होंने शिकायत करते हुए कहा कि टूटे हुई पानी के पाइप के कारण उपरोक्त स्थान पर जल की बरबादी हो रही है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए।
        इस मौके पर पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह, सीटीएम टीनू पोसवाल, डीटीओ हजारा सिंह, सीएमओ जंयत आहुजा, जिला आयुष अधिकारी डॉ. संजय राजपाल, डीआरएम राजकुमार, डीडीपीओ राजेश, पंचायत राज के अधीक्षक अभियंता प्रदीप, जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता कर्ण बहल, कृषि विभाग के एसडीओ राजेश भारद्वाज, पशु पालन विभाग के एसडीओ श्री भगवान, पुलिस विभाग के सुरेश, संजीव, जोगिन्द्र के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments