हाली अपना स्कूल में पढ़ रहे 6 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ओपन स्कूल द्वारा दी गई 12वीं कक्षा के इम्तिहान में प्रथम डिवीजन में उत्तरीणता प्राप्त की।
BOL PANIPAT : माता सीता रानी सेवा संस्था द्वारा निर्मला देशपांडे संस्थान, पानीपत चल रहे हाली अपना स्कूल में पढ़ रहे 6 विद्यार्थियों अरविंद, अरमान, संकेत ,सचिन, यासमीन ,कंचन ने राष्ट्रीय ओपन स्कूल द्वारा दी गई 12वीं कक्षा के इम्तिहान में प्रथम डिवीजन में उत्तरीणता प्राप्त की है।
माता सीता रानी सेवा संस्थान की महासचिव पूजा सैनी ने बताया कि यह स्कूल वैकल्पिक शिक्षा का एक केंद्र है जहां श्रमिक माता-पिता के तीन से छह तक के बच्चों को पालना गृह में रखा जाता है जिसमें दोपहर का भोजन हरियाणा बाल विकास मंत्रालय की ओर से खाने को दिया जाता है वहीं कक्षा आठ तक नियमित शिक्षा प्रदान की जाती है ।इन कक्षाओं में आसपास के क्षेत्र के श्रमिक व्यक्तियों के मेहनतकश अवाम के होनहार बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हैं वहीं अन्य स्किल जिससे आगे चलकर रोजगार के संसाधन प्राप्त हो, दिए जाते हैं। 14 वर्ष के होने पर एनआईओएस से दसवीं की परीक्षाएं दिलवाई जाती हैं इनमें वे बच्चे भी हैं जिन्होंने किन्हीं कारण वश अपनी पढ़ाई छोड़ दी है। ओपन स्कूल के नियम के अनुसार कोई भी बच्चा जिसकी आयु 14 वर्ष हो चुकी है वह जो लिखने में पढ़ने में सक्षम हो वह सीधे दसवीं पास कर सकता है 3 वर्षों से लगभग 12 से ज्यादा विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है उनमें से अब 6 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यालय उन्हें हर प्रकार के संसाधन जुटाता है ताकि वह अपनी पढ़ाई को बदस्तूर जारी रख सके अपने जीविका उपार्जन काम के अतिरिक्त।
संस्था चाहती है कि इस तरह के बालक बालिकाएं कम से कम दसवीं एवं 12वीं पास करें ताकि वह उत्साहित होकर आईटीआई तथा कॉलेज के अन्य कोर्सेज में भाग ले सकें हमें इस बात का हर्ष है हमारे विद्यालय के इस तरह के अनेक पास आउट विद्यार्थियों ने आईटीआई से डिप्लोमा प्राप्त किया है और अनेक विद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। संस्था की उपलब्धियां में यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा संस्था इस तरह के कार्य करते हुए सरकारी तथा गैर सरकारी कोई ग्रांट प्राप्त नहीं कर रही है ।स्थानीय जनता एवं संगठनों के सहयोग से ही कार्य कर रही है।
संस्था की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कांता राय एवं निदेशक राम मोहन राय जो आजकल अपनी विदेश यात्रा पर नीदरलैंड में है , संस्था की कार्यकारी अध्यक्ष सुनीता आनंद और हाली अपना स्कूल की मुख्याध्यापक प्रिया लूथरा ने संस्था की इस उपलब्धि पर सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं व बधाई दी है और आशा व्यक्त की है की रचनात्मक कार्य हमेशा चलते रहेंगे।

Comments