Saturday, October 31, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.एल. पब्लिक स्कूल पानीपत में विकास कौशल मेले का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 31, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.एल. पब्लिक स्कूल, पानीपत में 31 अक्टूबर को Parents Teacher Meeting के दिन ही विकास कौशल मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने ‘कौशल बोध’ तथा कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने ‘कौशल विकास’ पुस्तकों के अंतर्गत अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी , सचिव राजेश नागपाल, कोषाध्यक्ष अशोक मिगलानी , प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा , उप-प्रधानाचार्या मीना तनेजा ने मेले का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

विद्यार्थियों ने Best Out of Waste की अवधारणा को अपनाते हुए अनुपयोगी एवं बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं से सुंदर, आकर्षक और उपयोगी उत्पाद तैयार किए। बच्चों द्वारा बनाई गई इन कलात्मक वस्तुओं को मेले में प्रदर्शित किया गया। Parents Teacher Meeting के दिन विद्यार्थियों के Parents ने विद्यालय पहुंचकर मेले का अवलोकन किया और अपने बच्चों की रचनात्मकता, मेहनत एवं कौशल को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कौशल आधारित आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि बेकार वस्तुओं से उपयोगी एवं सुंदर उत्पाद बनाना न केवल बच्चों की कल्पनाशीलता को प्रदर्शित करता है, बल्कि उनमें पर्यावरण संरक्षण, पुनः उपयोग और संसाधनों के सदुपयोग की भावना भी विकसित करता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल, नवाचार एवं आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करना रहा। मेले ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान किया।

Comments


Leave a Reply