Friday, July 31, 2026
Newspaper and Magzine


अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से स्पेशल चेकिंग “नाइट डोमिनेशन” अभियान चलाया गया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 9, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 9 जुलाई 2022, पुलिस महानिदेशक हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन मे जिला पुलिस द्वारा गत रात्रि को अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से स्पेशल चेकिंग “नाइट डोमिनेशन” अभियान चलाया गया।

नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस द्वारा 62 स्थानों पर स्थाई व अस्थाई रूप से नाकाबंदी की गई वही साथ ही 44 पेट्रोलिंग पार्टी व 18 पैदल गश्त पार्टी विभिन्न स्थानों पर नाइट डोमिनेशन के दौरान गश्त करती रही।

नाइट डोमिनेशन के दौरान प्रभावी रूप से गश्त करते हुए थाना माडल टाउन पुलिस की टीम ने जाटल रोड फलाई ओवर पुल के नीचे एक युवक को अवैध देशी शराब की 21 बोतल सहित गिरफ्तार किया। इसी प्रकार थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम ने विकाश नगर में एक युवक को सट्टा खाईवाली करते दाव पर लगी 1160 रूपए की नगदी सहित गिरफ्तार किया। वही सीआईए-टू पुलिस की टीम ने चौटाला रोड पर अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित एक युवक को गिरफ्तार किया । इसी प्रकार एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने सनोली रोड बलजीत नगर नाका पर चोरी की एक बाइक सहित दो युवको को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में अलग-अलग मुकदमें दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए गत रात्रि को 10 से सुबह 4 बजे तक नाइट डोमिनेशन के दौरान जिला पुलिस की 65 प्रतिशत फोर्स द्वारा विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी व चेकिंग की गई। सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, प्रबंधक थाना, चौकी इंचार्ज व थाना/चौकी में तैनात फोर्स अपने-अपने क्षेत्र मे रात्रि गश्त,पैदल गश्त व नाकाबंदी के दौरान मोजूद रही। इस दौरान जिला पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा 305 सार्वजनिक स्थानों को गहनता से चेक करने के साथ ही विभिन्न स्थानों पर कुल 1795 वाहनों को चेक किया गया। नियमों की उल्लंघना करते पाए जाने पर 16 वाहनों के चालान किये गए वही 1 वाहन को जब्त किया गया। इस दौरान 52 अजनबियों के पर्चा अजनबी भी जारी किए गए।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया जिला पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाए जाएंगे।

Comments