Wednesday, July 15, 2026
Newspaper and Magzine


राजकीय कॉलेज में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में भाषण व कविता प्रतियोगिता

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 20, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : मतलौडा 20 सिंतबर । राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सन्दीप कंधवाल के संरक्षण में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य पर भाषण एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें महाविद्यालय की 120 छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । प्राचार्य डॉ. सन्दीप कंधवाल ने महाविद्यालय की छात्राओं को हिन्दी भाषा का महत्व देश के हर क्षेत्र में बताते हुए आयोजन का शुभारंभ किया।इस प्रतियोगिता में बी ए द्वितीय वर्ष की रितिका ने प्रथम , बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा युनिका ने द्वितीय व बी ए तृतीय वर्ष की छात्रा अमृता ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी प्रतिभागियो को पुरस्कार के रूप में 500 रुपए, 300 रुपए, 200 रुपए प्रमाण पत्र सहित प्रदान किए गए। मंच संचालन डॉ. धर्मबीर लाँगयान ने किया ।जिन्होंने छात्राओं को हिन्दी भाषा का हर क्षेत्र में योगदान के बारे में बताया. असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सीमा देवी और डॉ. राखी देवी ने सह-संयोजक की भूमिका निभाई । निर्णायक मंडल की भूमिका मन्जू शर्मा, डॉ. मुनीराम तथा उमेश कुमार द्वारा निभाई गई । इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रेखा देवी, रेनु देवी, डॉ. प्रियंका, कुलदीप जाँगड़ा, दीपक घणघस, प्रिया अग्रवाल, पूनम कौशिक, गरिमा गोयत, शिल्पी देवी, मनीशा देवी आदि सभी उपस्थित रहे ।

Comments