Sunday, July 19, 2026
Newspaper and Magzine


पीएम स्वनिधि योजना से रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया संबल : उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 19, 2026 Tags: , , , ,

छोटे कारोबारियों की आर्थिक मजबूती का मजबूत माध्यम बनी पीएम स्वनिधि योजना

बिना गारंटी आसान ऋण से बदलेगी रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं की तस्वीर : डीसी

हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचे पीएम स्वनिधि योजना का लाभ, प्रशासन का लक्ष्य : डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ

BOL PANIPAT, 19 जुलाई। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा है कि पीएम स्व निधि योजना छोटे कारोबारियों, रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की एक प्रभावी पहल है। इस योजना का उद्देश्य केवल ऋण उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाकर उनकी आय बढ़ाना और उनके व्यवसाय को स्थायित्व प्रदान करना है।
उपायुक्त ने कहा कि पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को बिना किसी गारंटी के आसान शर्तों पर चरणबद्ध तरीके से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। समय पर ऋण चुकाने वाले लाभार्थियों को ब्याज अनुदान, डिजिटल लेन-देन पर कैशबैक तथा भविष्य में अधिक ऋण लेने की सुविधा भी मिलती है, जिससे वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र रेहड़ी-फड़ी विक्रेता तक पहुंचे। इसके लिए संबंधित विभागों एवं बैंकों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह महत्वाकांक्षी योजना छोटे व्यापारियों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास का संचार कर रही है।
उन्होंने पात्र रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं से अपील की कि वे योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं।

Comments


Leave a Reply