Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


छात्राकृतिका नेशूटिंग चैंपियनशिप और कनिष्क ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का बढ़ाया गौरव

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 31, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : राष्ट्रीय स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से 20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल, सिरसा में नॉर्थ जोन केविद्यालयों के बीच शूटिंग (निशानेबाजी) चैंपियनशिप का आयोजन किया गया ।इसमें उत्तर भारत के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया टूर्नामेंट में जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल की छात्रा कृतिका ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक सुशीला देवी पब्लिक स्कूल, पटियाला में आयोजित ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कनिष्क ने भी कांस्य पदक जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया ।

छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय की प्रबंधन समिति ने कृतिका और उसके परिवार को शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थी जीवन में अनिवार्य है इसे बच्चों में खेल भावना, आपसी सहयोग और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है ।चेयरमैन अतुल जैन और डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी छात्रों और परिवार कोतथा कोच निधि व सुमिता को शुभकामनाएं दी ।

Comments