Thursday, May 21, 2026
Newspaper and Magzine


अंतर सदन कहानी वाचन प्रतियोगिता में छात्रों ने बिखेरा प्रतिभा का जादू। 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 21, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतर सदन कहानी वाचन प्रतियोगिता उत्साह ,आत्मविश्वास और रचनात्मकता का अद्भुत संगम बन गई। विद्यालय के सभागार में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली आवाज , भावपूर्ण प्रस्तुति और शानदार अभिनय से सभी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने वसीयत, भक्ति ,नमक ,परीक्षा सिल्वर वेडिंग ,काबुलीवाला और जूझ प्रेरणादायक कहानियों को इतने जीवन अंदाज में प्रस्तुत किया कि पूरा  सभागार  तालियों की गड़बड़  से गूंज उठा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहरू सदन ने प्राप्त किया और द्वितीय  स्थान विवेकानंद प्राप्त किया है। तृतीय स्थान दयानंद सदन ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का परिणाम घोषित में संस्कृत विभाग की अध्यक्ष नीलम मिगलानी ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रस्तुति सराहनीय थी। प्रधानाचार्य मीनाक्षी अरोड़ा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताए विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ आत्मविश्वास अभिव्यक्ति क्षमता को भी मजबूत बनाती हैं। उप प्रधानाचार्य अनुभा गुप्ता ने कहा कि कहानी वचन से भाषा का विकास व कल्पना शक्ति दोनों मजबूत होते हैं मैं हर कहानी अपने भीतर एक संदेश और प्रेरणा छिपाए होती है। 

Comments


Leave a Reply