Friday, May 22, 2026
Newspaper and Magzine


डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘मैराथन’ में भाग लेकर अपनी प्रतिभागिता दर्ज़ की

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 27, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के उत्साही विद्यार्थियों एवं अध्यापकगण ने 27 अक्टूबर, 2024 को 5 किलोमीटर की “नॉन स्टॉप हरियाणा/नॉन स्टॉप जुनून” मैराथन दौड़ में भाग  लेकर अपनी प्रतिभा को दर्शाया। इस मैराथन में 54,000 से अधिक धावकों ने भाग लिया। स्कूल के पाँच छात्र शीर्ष तीस धावकों में चुने गए। हमारे माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी इस पहल का हिस्सा बनें। और उन्होंने सभी धावकों के उत्साह की सराहना की। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने सभी विद्यार्थियों को इसी प्रकार जीवन रूपी मैराथन में निरंतर आगे बढ़ने एवं अपना चयनित लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Comments