Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


योग करने से हमारी इंद्रिया हमारे वश में रहती है : जय श्री  गर्ग

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 23, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आज स्थानीय आई. बी. (एल)  पब्लिक स्कूल के प्रांगण में छात्रों द्वारा  नेता जी सुभाष च्रंद्र बोस जी की 126वीं जयंती पर सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं को किया गया जिसका लक्ष्य हरियाणा योग आयोग के उपलक्ष्य में 75 ला£ सूर्य नमस्कार को पूरा करना था। यह आयोजन आर्ट.लिविंग द्वारा  किया गया।
प्रधानाचार्या जय श्री  गर्ग ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि योग करने से हमारी इंद्रिया हमारे वश में रहती है। हमारे आत्मविश्वास तथा स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है। हमारा मन खुश तथा आत्मनिर्भर होता है। वह अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होता है। आज के दूषित वातावरण में सभी को योगा  अवश्य करना चाहिए तथा स्वयं को स्वस्थ रहना चाहिए।उन्होने बच्चों को सुभाष च्रंद्र बोस जी के जीवन से परिचित भी करवाया।  

Comments