आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत के विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 पदक प्राप्त किए |
BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत के विद्यार्थियों ने इंटर कॉलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 पदक प्राप्त किए | बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र जयकिशन तथा बी.ए प्रथम वर्ष की छात्रा कीर्ति ने क्रमश: 87 कि.ग्रा. तथा 60 कि.ग्रा. में रजत पदक प्राप्त किया तथा मीनाक्षी तथा अंशुल ने कांस्य पदक प्राप्त किया |
शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार ने बताया कि खिलाडी कीर्ति तथा जयकिशन आल इंडिया ताईक्वांडो प्रतियोगिता के लिए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में कैंप भी लगाएंगे |
कॉलेज पहुँचने पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने खिलाडियों को सम्मानित किया तथा शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार तथा प्रो. सुरेंदर देशवाल को बधाई दी | इस अवसर पर उपप्राचार्या डॉ. मधु शर्मा, प्रो. पी.के नरूला, डॉ. जोगेश मौजूद रहे |

Comments