विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण परिवर्तन विषय पर प्रदर्शनी लगाई गयी.
BOL PANIPAT : जी.टी रोड स्थित आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीबीए एवं बीकॉम द्वितीय वर्ष के लगभग 30 विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण परिवर्तन विषय पर प्रदर्शनी लगाई। इस प्रदर्शनी के तहत विद्यार्थियों ने पर्यावरण की समस्या और उसके बचाव को अलग-अलग वर्किंग मॉडल द्वारा प्रदर्शित किया।
इस प्रदर्शनी का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग, डॉ सुनित शर्मा, प्रो. रंजना शर्मा, डॉ निधान सिंह, प्रो अजय पाल सिंह, प्रो माधवी,प्रो रूहानी शर्मा,प्रो अंजलि, प्रो रितिका द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस अवसर पर डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि विश्व के देश आधुनिकता की ओर बढ़ रहे हैं लेकिन इस राह में दिनों दिन दुनिया भर में ऐसी चीजों का इस्तेमाल बढ़ गया है और इस तरह से लोग जीवन जी रहे हैं जिससे पर्यावरण खतरे में है। हमारी धरती जनजीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण का सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है ।
इंसान और पर्यावरण के बीच गहरा संबंध है । प्रकृति के बिना जीवन संभव नही है। ऐसे में प्रकृति के साथ इंसानों को तालमेल बिठाना होता है। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी का दायित्व है और इसी के महत्व को समझाने के लिए और जागरूकता फैलाने के लिए हमारे महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इसी विषय पर वर्किंग मॉडल बनाएं। अवसर पर वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग अध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा ने कहा कि लगातार वातावरण दूषित हो रहा है जिससे कई तरह की समस्याएं बढ़ रही है जो हमारे जनजीवन को तो प्रभावित कर ही रही है, साथ में कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं की भी बजे बन गई है।

सुखी स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है इसी उद्देश्य से हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया जाता है और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा महाविद्यालय के विद्यार्थी सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान में विश्वास रखते हैं। इसलिए विद्यार्थियों ने पढ़ाई के साथ साथ पर्यावरण के कॉन्सेप्ट को वर्किंग मॉडल में डालकर समझाया।
इस प्रदर्शनी में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो रंजना शर्मा, डॉ निधान सिंह, प्रो अजय पाल सिंह, प्रो अंजली गुप्ता, प्रो सिमरन ने निभाई।इस प्रतियोगिता कम प्रदर्शनी का संचालन प्रो निशा एवं प्रो मनीत कौर द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में मंच का संचालन बीबीए द्वितीय वर्ष की चाहत राठी द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में रिशु ( बीबीए तृतीय वर्ष) प्रथम स्थान, डेजी और तन्नू (बीबीए द्वितीय वर्ष) द्वितीय स्थान, कृतिका और नेहा (बी. कॉम द्वितीय वर्ष) प्रीति (बीबीए द्वितीय वर्ष) तृतीय स्थान एवं कृष, रोहित, मानसी एवं चाहत राठी ने सांत्वना पुरस्कार ग्रहण किया । विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

Comments