Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में जिला स्तरीय वाणिज्य ऑनलाइन लाइव गेमिंग क्विज का सफल आयोजन 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 29, 2022 Tags: , , , ,

विजेताओं को किया गया नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

BOL PANIPAT : एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में वाणिज्य विभाग के तत्वाधान में वाणिज्य विषय पर ऑनलाइन लाइव गेमिंग क्विज का आयोजन किया गया जिसमे आर्य कॉलेज पानीपत की बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा सिमरन रावल ने सर्वाधिक प्रश्नों के सही उत्तर देकर बाजी मारी और पहला स्थान हासिल कर 300 रूपये की नकद राशि प्राप्त की. एसडी कॉलेज पानीपत के बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र मोहित कपूर ने दूसरा और इसी कॉलेज की अन्नू गर्ग तीसरा स्थान प्राप्त कर क्रमश: 200 और 100 रूपये का नकद इनाम पाया. प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने किया. क्विज प्रतियोगिता क्विज को-ऑर्डिनेटर डॉ दीपा वर्मा की देख-रेख में संपन्न हुई. इस प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग कालेजों के लगभग 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया तथा इसमें मुख्यतः वाणिज्य विषय से सम्बंधित प्रश्न शामिल थे.इसके साथ-साथ सम-सामयिकी, सामान्य ज्ञान,खेल-कूद,अर्थशास्त्र,मार्केटिंग, फुल-फॉर्म्स इत्यादि उप-विषयों से कुल 50 बहु-विकल्प वाले प्रश्न पूछे गए जिसमे प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 45 सेकंड के भीतर देना था.इस स्क्रीनिंग के बाद ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ का उपयोग किया गया जिसमे कड़े मुकाबले के बाद विजेता को घोषित किया गया.‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ के माध्यम से क्विज प्रतियोगिता बहुत ही रोचक बन गई.

डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा की क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं के ज्ञान में वृद्धि होती है और उनमे आत्मविश्वास के भाव का संचार होता है. सभी विषयों पर तैयार की गयी इस बहु-आयामी क्विज का उद्देश्य सार्थक एवं प्रासंगिक ज्ञान एवं जानकारी को प्रश्नों के रूप में छात्र-छात्राओं तक पहुंचाना था ताकि प्रतियोगी छात्र इनके अभ्यास द्वारा परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्वरुप से परिचित हो सकें और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में इनका लाभ मिले. क्विज में भाग लेने से हमारी खुद की समझ भी व्यापक बनती है. उन्होनें कहा की क्विज़ एक प्रकार की दिमागी कसरत है जिसमें प्रतिभागी सवालों के सही उत्तर देने का प्रयास करते हुए अपने बौद्धिक विकास को सक्रीय करता है.क्विज़ एक प्रकार का संक्षिप्त मूल्यांकन भी हैं जिसका प्रयोग शिक्षा या इसी प्रकार के अन्य क्षेत्रों में ज्ञान, योग्यता और कौशल में वृद्धि को मापने के लिए किया जाता है. उन्होनें कहा की प्रश्नोत्तरी संवाद का एक बेहतरीन मंच है जहां विद्यार्थी पुरस्कार पाने या रात भर में प्रसिद्धि पाने के लिए भाग नहीं लेता है बल्कि ज्ञान हासिल करने, अकादमिक उत्कृष्टता औरअपना भविष्य सुरक्षित करने के मौके तलाशने के लिए इसमें भाग लेता है.

डॉ दीपा वर्मा क्विज को-ऑर्डिनेटर ने कहा की क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पुरे जोश और जूनून के साथ हिस्सा लिया.‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ने क्विज को और भी रोचक बना दिया और इसकी मदद से निर्णय करना भी सुविधाजनक हो पाया क्योंकि बहुत से प्रतिभागियों के सही उत्तरों की संख्या एक समान थी.क्विज़ एक प्रकार का संक्षिप्त मूल्यांकन हैं जिसका प्रयोग शिक्षा या इसी प्रकार के अन्य क्षेत्रों में ज्ञान, योग्यता और कौशल में वृद्धि को मापने के लिए किया जाता है. क्विज़ छात्रों के मूल्यांकन के लिए भी एक सटीक माध्यम है.इसमें थोड़े एवं कम कठिनाई वाले सवाल होते हैं और एक परीक्षा की तुलना में इसे पूरा करने के लिए समय की भी कम आवश्यकता होती है.

Comments