12 वर्षीय बच्चे को नग्न कर पीटने और वीडियो बनाने के तीन आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 10 सितंबर : थाना किला पुलिस ने 12 वर्ष के एक बच्चे को नग्न पर पीटने और उसकी वीडियो बनाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान विकास नगर निवासी लवी, प्रिंस व यूपी के मुजफ्फरनगर के फुगाना निवासी योगेश के रूप में हुई है।
थाना किला प्रभारी इंस्पेक्टर दिवान सिंह ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने पूछताछ के बाद वीरवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर दिवान सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है, फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रभारी इंस्पेक्टर दिवान सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 12 वर्षीय बच्चे के साथ नग्न कर पिटाई करने का मामला पुलिस के पास आया था। बच्चे के पिता ने शिकायत देकर बताया था कि उनके बड़े बेटे के पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को सीआईए पुलिस से बताया और लोकेशन भेजने को कहा। धमकाने के बाद बेटे ने लोकेशन भेज दी। वे कुछ देर बाद घर पहुंच गए। छोटे बेटे के बारे में पूछताछ करने लगे। आरोपियों ने छोटे बेटे को नग्न कर दिया और पिटाई की। आरोपियों ने उसका वीडियो बना लिया। पुलिस ने शिकायत पर थाना किला में बीएनएस की संबंधित धाराओं सहित जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, पाक्सो एक्ट व आईटी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments