Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


दंपति व उनके तीन बच्चों की जान बचाने वाले नारायणा गांव के बहादुर सचिन को एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने किया सम्मानित. उनकी जमकर सराहना की

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 1, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 01 अप्रैल अदम्य साहस का परिचय देते हुए दंपति व उनके तीन बच्चों की जान बचाने पर नारायणा गांव के सचिन को एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बुधवार को जिला सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में सम्मानित किया। दिल्ली पैरलल नहर में नारायणा पूल के पास एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी थी। कार में दंपति के साथ उनके तीन छोटे बच्चे भी सवार थे। पास से गुजर रहे सचिन ने अपनी जान की परवाह किए बगैर अदम्य साहस का परिचय देते हुए नहर में डूब रही कार से दंपति और तीनों बच्चों को बाहर निकाल पांचों की जान बचाई थी। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने सचिन के इस साहसिक कार्य की खुले मन से सराहना करते हुए उसे प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी इसी प्रकार लोगों की सहायता के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर पानीपत बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दूहन व अन्य पदाधिकारी व गांव के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। सभी ने सचिन की बहादुरी की सराहना की। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि युवाओं को उनसे सीख लेनी चाहिए। युवाओं के आगे आने पर पुलिस किसी प्रकार के अपराध को नियंत्रित कर सकती है।

बीते 20 मार्च की रात करीब आठ बजे दिल्ली पैरलल नहर में नारायणा पूल के पास एक होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी थी। कार में दंपति के साथ उनका 2 साल का बेटा और 2 व 7 साल की बेटी भी सवार थी। इसी दौरान सचिन खेत में काम कर ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। उसने नहर पर जमा भीड़ को देख ट्रैक्टर रोककर देखा एक कार नहर में डूब रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सचिन ने अपनी जान की परवाह किए बगैर नहर में छलांग लगाई और कार का पिछला शीशा तोड़कर दंपति व उनके तीनों बच्चों को एक एक कर बाहर निकाल पूरे परिवार को सुरक्षित बचाया। घटना की सूचना मिलते ही उस समय के थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुलशन भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे उन्होंने क्रैन की मदद से नहर से गाड़ी को बाहर निकलवाया। इसके लिए सब इंस्पेक्टर गुलशन को भी सम्मानित किया गया।
सौदापुर गांव के दीपक 20 मार्च की देर सायं अपनी ससुराल सोनीपत के शेखपुरा गांव से पत्नी व 2 साल के बेटे और 2 व 7 साल की बेटी के साथ बर्थ डे पार्टी से अपनी होंडा सिटी कार में सवार होकर घर लोट रहे थे। दिल्ली पैरलल नहर पर नारायणा नहर पुल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी थी।

Comments