धूम धाम से निकली शोभायात्रा में देवी देवताओं की झांकियां
BOL PANIPAT : 17 अगस्त, श्री मां गंगे सावन जोत समिति, तहसील कैम्प, पानीपत द्वारा पहली सावन जोत शोभा यात्रा आज निकाली गई । यह शोभा यात्रा सांय 6 बजे वृंदा एन्कलेव, पानीपत से प्रारम्भ होकर फतेहपुरी चैंक से होते हुए श्री हनुमान मन्दिर, लोधी पार्क के पास, पटेल नगर, पानीपत में सम्पन्न हुई । इस शोभा यात्रा में ढोल नगाड़ों व रुड़की से आए बैण्ड के साथ बहुत से देवी देवताओं की झांकियां भी दिखाई गई। इन झांकियों में मुख्य रूप से भारत माता, सरस्वती माता, गणेश जी महाराज, शिव -पार्वती, राधा-कृष्ण , हनुमान जी व गंगा माता की झांकियां थी। इसके अतिरिक्त हनुमान स्वरूप का नृत्य श्रद्धालुओं का मन मोह रहा था। हिमांशु खट्टर व देव चोपड़ा ने हनुमान के व्रत रखे और उनकी टीम ने नाच गा कर कार्यक्रम की शोभा को चार चांद लगा दिए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य रूप से सासंद संजय भाटिया, राज्य सभा सासंद कृष्ण लाल पंवार, पानीपत विधायक प्रमोद विज, पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा व नगर निगम मेयर अवनीत कौर थे। हजारों की संख्या में लोगों ने इस शोभायात्रा व झांकियों का आनंद लिया। गंगा माता का नृत्य देखते ही बनता था। सारा रास्ता दानवीरों ने विभिन्न प्रकार के खाने पीने के स्टाल लगा रखे थे। लोगों ने खाने पीने की आनन्द लिया। कहीं खीर का स्टॉल, कहीं मीठे पानी की छबील कहीं मीठे व नमकीन चावल व कहीं चाय के स्टॉल लगे थे। जगह जगह स्वागत द्वार भी लगे हुए थे। सारा रास्ता श्रद्धालुगण नाचते गए। अन्त में शोभा यात्रा लोधी पार्क के पास पटेल नगर में पहुंची जहाॅं मन्दिर समिति ने शोभा यात्रा का स्वागत किया और विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। हर कोई काफी खुश और उत्साही नज़र आ रहा था। लोगों ने इस आयोजन का भरपूर आनंद उठाया। समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने-अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से निभाया।
समिति के प्रधान सुभाष गुलाटी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हर वर्ष धूमधाम से मनाए जाएंगे। इस मौके पर भीम सचदेवा, राज कुमार पाहवा, विपिन चावला, यश माटा, सुनील चिन्दा, जुगल आहूजा, कमल आहूजा, सुरेश कामरा, हरीश काठपाल, सुनील थम्मन, जय भगवान ग्रोवर, प्रीतम दास बतरा, शिन्टु आहूजा , भगवान दास गंगवानी, हरीश आनन्द, सतकरतार आनन्द, राजू वर्मा, धर्मपाल चोपड़ा, प्रेम मल्होत्रा, तरूण सलूजा, कमल नयन वर्मा, राकेश गंगवानी, वेद नारंग, तरूण चावला, अरूण नन्दवानी, दीपक सलूजा, डिम्पी कालड़ा, राधेश्याम नासा, ललित मिड्ढा, ओम प्रकाश चुघ, निन्दी मिड्ढा, नरेश सोनी, गौरव सहगल, लक्की चावला, दीपक गंगवानी, विनोद कुकरेजा मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

Comments