बी.एस.सी फिजिकल साइंस एवं एम. एस.सी. (मैथमेटिक्स)अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में आज बी . एस. सी फिजिकल साइंस एवं एम. एस. सी (मैथमेटिक्स) अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया यह समारोह कॉलेज प्रांगण में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई, जिसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं। छात्रों ने गीत, नृत्य एवं नाट्य की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकगण, कर्मचारियों और छात्रों ने समापन वर्ष के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। विदाई समारोह में जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर्स के प्रति अपने भावों को व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया । इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा — प्रिय विद्यार्थियों, खुशी इस बात की है कि आप, हमारे बीएससी के विद्यार्थी, अपनी शिक्षा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव सफलतापूर्वक पार कर रहे हैं और एक उज्जवल भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। आप में से प्रत्येक के पास अपनी अनूठी प्रतिभा और क्षमताएं हैं। बीएससी की डिग्री प्राप्त करने के बाद, आपके सामने अवसरों का एक विशाल संसार खुला है। अपने सपनों को उड़ान दें, चुनौतियों का सामना करें और कभी भी सीखना बंद न करें।ऐसे सपने देखें जो आपको सोने ना दें और सपनो को यथार्थ में बदलने का प्रयास करे। मैं आप सभी को आपके भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। ईश्वर आपको हमेशा सफलता और खुशियों से नवाजे। इस विदाई समारोह में बी एसी के मिस फेयरवेल तन्नू , मिस्टर फेयरवेल दानिश, मिस टैलेंटेड नेहा, स्टार ऑफ द डे अंजलि और अभिषेक रहे | …