जी.डी.गोयंका में शिक्षक दिवस पर शिक्षक गण को किया सम्मानित
BOL PANIPAT : जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया । विद्यार्थियों के द्वारा चेयरमैन सर, ऋचा मैडम, डायरेक्टर मैडम, प्रधानाचार्य, वाइस चेयरमैन सर एवं शिक्षक गण को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया । तत्पश्चात दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । बच्चों ने गुरु की महिमा का गुणगान करके सांस्कृतिक गीत व नृत्य की मनमोहक प्रस्तुत दी । छात्रों ने शिक्षकों की भूमिका में अध्यापन कार्य किया । शिक्षकों के लिए कुछ मनोरंजन खेलों का भी आयोजन किया गया । विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने शिक्षक दिवस पर शिक्षक गण को सम्मानित किया और शिक्षक दिवस की बधाई दी । डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने अध्यापक गण को बधाई देते हुए डॉक्टर राधाकृष्णन सर्वपल्ली के जीवन से परिचित कराया । प्रधानाचार्य डॉ.आदित्य कुमार ने शिक्षकवर्ग को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी शिक्षकों को भविष्य में भी हमेशा एक आदर्श अध्यापक बनने की शपथ लेनी चाहिए क्योंकि शिक्षक तो एक मोमबत्ती की तरह है जिसे खुद जलकर अपने छात्रों का मार्गदर्शन करना है और उन्होंने बच्चों को भी अपने गुरुजनों का आदर सत्कार करने हेतु प्रेरित किया । इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, बलराम शर्मा, शिक्षक गण व विद्यार्थी गण मौजूद रहे ।

Comments