बड़ी ही श्रद्धाभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां सावन जोत महोत्सव
BOL PANIPAT : परम पूज्य लाला श्री भोजा राम जी मुल्तानी परिवार की ओर से 77वां सावन जोत महोत्सव बड़ी ही श्रद्धाभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परम पूज्य लाला भोजा राम परिवार की ओर से आज शाम 4 बजे सावन जोत शोभायात्रा गणपति पूजन करके कृष्ण पुरा मेन बाजार से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई बिन्झोल नहर शिव मन्दिर में पहुँची। वहां पर परम पूज्य महामण्डलेश्वर स्वामी अरूणदास जी महाराज की अध्यक्षता में एवं परम पूज्य गुरूमां प्रेम गिरि जी महाराज, परम पूज्य राजमाता जी महाराज के सान्निध्य में विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ। कृष्णपुरा महिला मण्डल की ओर से हनुमान चालीसा के पावन पाठ से प्रारंभ हुआ व शिव पार्वती श्री राधा कृष्ण जी की मनमोहक झांकियों ने सभी आए हुए भक्तों का मन मोह लिया। मुख्यअतिथि सावन जोत सभा के अध्यक्ष राजेश सूरी, पार्षद रजनी गर्ग एवं सुरेन्द्र गर्ग, सुमन छाबड़ा, अशोक छाबड़ा को पुष्पमाला व रामपटका ओढ़कर अभिनन्दन एवं स्वागत किया। सायंकाल बेला में मां गंगा, यमुना एवं सरस्वती की आरती वन्दन कर पावन पवित्र लोक कल्याण के लिए बिन्झोल नहर के पावन जल में अर्पित की गई। कार्यक्रम के पश्चात विशाल भण्डारा आए हुए सभी भक्तों ने ग्रहण किया। सभी भक्तों ने हर हर गंगे व हर हर महादेव के खूब जयकारे लगाए। इस शुभअवसर पर पार्षद अंजलि शर्मा, महेन्द्र गंगवानी, चन्द्रभान वर्मा, हरीश चुघ, जयभगवान मुल्तानी, सोनू सलूजा, आत्म प्रकाश लखीना, कृष्ण लाल खट्टर, डा. सुरेन्द्र अरोड़ा, दीनदयाल मुल्तानी, जयकिशन मुल्तानी, देवेन्द्र रेवड़ी, लव अरोड़ा, इन्द्रजीत अरोड़ा, रजत चावला, धीरज बरेजा, राजकुमार अरोड़ा आदि मौजूद थे।

Comments