Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरी की बाइक व एक्टीवा बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 30, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 अप्रैल 2022, बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व एक्टीवा बरामद।सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी की एक बाइक व एक्टीवा बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शुभम पुत्र श्याम सिंह निवासी अराईपुरा घरोंडा करनाल के रूप में हुई।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया उनकी एक टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान सनौली रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि काला आम्ब मोड़ पर स्पलेंडर बाइक सवार संद्विगध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान शुभम पुत्र श्याम सिंह निवासी अराईपुरा घरोंडा करनाल के रूप में बताते हुए उक्त बाइक दो दिन पहले सैक्टर-29 से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औधोगिक सैक्टर 29 में रविंद्र पुत्र राजबीर निवासी रिसालू की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। रविंद्र ने थाना औधोगिक सैक्टर 29 पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह 27 अप्रैल को किसी काम से सैक्टर 29 में आया हुआ था। सैक्टर 29 से कृष्णा गार्डन की और जाने वाले रास्ते पर एक दुकान के सामने स्पलेंडर बाइक को खड़ी कर पास वाली दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। वापिस आकर देखा तो बाइक नही मिली। अज्ञात चोर बाइक को चोरी कर ले गए।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया गहनता से पुछताछ करने पर गिरफ्तार आरोपी शुभम ने एक अन्य एक्टीवा नशे की हालत में चोरी करने बारे स्वीकारा। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की उक्त एक्टीवा बरामद कर एक्टीवा के मालिक की पहचान न होने पर एक्टीवा को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया।
गिरफ्तार आरोपी शुभम के कब्जे से चोरी की बाइक व एक्टीवा बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायाल में पेश किया। जहा से आरोपी शुभम को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments