Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


फांस/पराली के जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए विभिन्न अधिकारियों की डयूटी लगाई.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 3, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 3 अक्टूबर। जिलाधीश देवेन्द्र कुमार दहिया ने जिला पानीपत की सीमा के भीतर धान/जीरी की फसल की कटाई के बाद बची हुई फांस/पराली के जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए विभिन्न अधिकारियों की डयूटी लगाई है।
आदेशानुसार एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार को मडलौडा क्षेत्र में नोडल अधिकारी लगाया गया है। उनके साथ तहसीलदार मडलौडा अजय कुमार को सुपरवाईजरी अधिकारी और बीडीपीओ मडलौडा को अतिरिक्त सुपरवाईजर लगाया गया है।
इसी तरह एचएसवीपी के कार्यकारी अधिकारी सत्यवान मान को पानीपत क्षेत्र में नोडल अधिकारी लगाया गया है। उनके साथ तहसीलदार पानीपत वीरेन्द्र कुमार को सुपरवाईजरी अधिकारी और बीडीपीओ पानीपत को अतिरिक्त सुपरवाईजर लगाया गया है।
एमडी शुगर मिल जगदीप सिंह को इसराना क्षेत्र में नोडल अधिकारी लगाया गया है। उनके साथ नायब तहसीलदार इसराना सौरव को सुपरवाईजरी अधिकारी और बीडीपीओ इसराना को अतिरिक्त सुपरवाईजर लगाया गया है।
एसडीएम समालखा अमित कुमार को समालखा, बापौली और सनौली क्षेत्र में नोडल अधिकारी लगाया गया है। उनके साथ नायब तहसीलदार समालखा राहुल राठी, तहसीलदार बापौली और नायब तहसीलदार बापौली कैलाशचन्द्र को क्रमश: सुपरवाईजरी अधिकारी और बीडीपीओ समालखा, बीडीपीओ बापौली और बीडीपीओ सनौली को अतिरिक्त सुपरवाईजर लगाया गया है। ये आदेश पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए किए गए हैं।

Comments