मुख्यमंत्री ने समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं के समाधान को लेकर उपायुक्त के साथ की समीक्षा बैठक
-जरूरतमंद की समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारी और करें प्रयास: उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया
BOL PANIPAT , 2 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बुधवार को प्रदेश के उपायुक्तों के साथ जनता समाधान शिविर में दर्ज समस्याओं के निस्तारण को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देशदिए।
मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सभी उपायुक्त से जिले में जरूरत मंद द्वारा दर्ज कराई गई समस्याओं की जानकारी ली और निस्तारण के बारे में विस्तार से पूछा।
उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने वर्चुअल बैठक के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए की वे समस्याओं के समाधान को लेकर और गंभीरता से कार्य करें। उपायुक्त ने बताया कि अब यह जनता समाधान शिविर सोमवार व गुरुवार को आयोजित किए जाते हैं। इन दो दिनो में जो भी समस्याएं नागरिकों द्वारा दर्ज करवाई जाती है उनका तत्काल समाधान करें। कार्यालय में भी कुछ समय निकालकर उनके समाधान का प्रयास करें। उपायुक्त ने बताया कि अधिकारियों की मेहनत से हम निस्तारण के मामले में बहुत अच्छी स्थिति में है व जिले में समस्याओं के समाधान का ग्राफ अच्छा है।
उपायुक्त ने बताया कि हर शुक्रवार को समाधान शिविर में आने वाली सभी समस्याओं की समीक्षा बैठक भी की जाती है। इसमें अधिकारी अपनी शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करें। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ पंकज, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसडीएम मनदीप, समालखा एसडीएम अमित कुमार ,इसराना एसडीएम नवदीप नैन, नगराधीश टीनू पोसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता सवित पानू, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी व कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments