Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार. चोरी की बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 17, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 जुलाई 2025, थाना मतलौडा की उरलाना चौकी पुलिस ने सींक गांव के खेतों में निर्माणाधीन मकान के बाहर से बाइक चोरी करने वाले आरोपी को बुधवार शाम को सींक नाका के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव शेखपुरा समस्तीपुर बिहार निवासी संतोष झां के रूप में हुई है।

उरलाना चौकी इंचार्ज एएसआई अनिल ने बताया कि बुधवार शाम को उरलाना चौकी पुलिस टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि सींक नाका के पास संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर बाइक सवार युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान संतोष झां पुत्र श्रीराम बलक झां निवासी शेखपुरा जिला समस्तीपुर बिहार के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक 13 जुलाई को सींक गांव के खेतों में एक निर्माणाधीन मकान के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना मतलौडा में सींक निवास बलकार पुत्र जगदीश की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंचार्ज एएसआई अनिल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments