Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


ऑटो में ही प्रसूति महिला का हो गया प्रसव. 


BOL PANIPAT : पानीपत के संजय चौक के निकट ऑटो में ही प्रसूति महिला का प्रसव  हो गया । महिला मूल रूप से बिहार की रहने वाली है  व हाल फिलहाल पानीपत के गांव सिवाह में रह रही है। 
महिला के भतीजे अजय ने  जानकारी देते हुए बताया कि उसकी चाची को घर पर ही  प्रसव पीड़ा होनी शुरू हो गयी थी जिसके चलते उसे ऑटो में बैठा कर  पानीपत के सामान्य अस्पताल लेकर जा  रहे थे लेकिन बीच रास्ते में उनकी डिलीवरी हो गई। वे आनन फानन  महिला को पानीपत  रेडक्रॉस में लेकर पहुंचे तो वहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें पानीपत के सामान्य अस्पताल में भेज दिया। उनका आरोप है कि सामान्य अस्पताल में पहुंचने के बाद वो पहले इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों से गुहार लगाते रहे उसके बाद उन्हें प्रसूति विभाग वाली  दूसरी मंजिल पर भेज दिया। परिजनों का कहना है कि महिला की डिलीवरी तो ऑटो में ही हो गई थी लेकिन उसके बाद सामान्य अस्पताल में  उन्हें करीब 40 मिनट तक इधर-उधर धक्के खाने पड़े ।

इस बारे में डिप्टी एमएस अमित पौरिया ने ऐसे मामलों के विषय में सलाह देते हुए कहा कि हर गर्भवती महिला को घर से समय रहते निकलना चाहिए। महिलाएं प्रसव पीड़ा होने पर घर से निकलती है , जिस कारण उनकी रास्ते में ही डिलीवरी हो जाने का रिस्क बढ़ जाता है। प्रसूति महिला अगर सिविल अस्पताल में समय से पहुंच जाये तो किसी को भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। फिर भी यदि कोई कोताही अस्पताल कर्मियों द्वारा बरती जाएगी तो उस पर कार्रवाई होगी।

Comments