दिल्ली एम्स के न्यूरोसर्जन डॉ अश्वनी कुमार के द्वारा फ्री न्यूरो कैंप लगाया गया।
कैंप में 150 के करीब मरीजों की निशुल्क जांच की गई।
BOL PANIPAT : आशा मल्टीकेयर की ओर से जाटल रोड स्थित चौधरी हॉस्पिटल में दिल्ली एम्स के न्यूरोसर्जन डॉ अश्वनी कुमार के द्वारा रविवार को फ्री न्यूरो कैंप लगाया गया। पानीपत जिला प्रधान सुलतान सिंह देशवाल ने रिबन काट कर इस कैंप की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि दिल्ली एम्स के न्यूरो सर्जन डॉ अश्वनी कुमार अपनी सेवाएं यहां देंगे। यह हम सब के लिए गर्व की बात है। डॉ अश्वनी कुमार ने बताया कि लोग आजकल ज्यादा स्ट्रेस भरी जिंदगी जी रहे है जो न्यूरो कि बीमारियों को बढ़ावा देता है। कैंप संचालक ओमवीर मोर ने बताया कि डॉ अश्वनी कुमार के द्वारा हर महीने फ्री कैंप का आयोजन होता रहेगा। कैंप में डॉ विकास कौशिक के द्वारा फिजियोथेरेपी की मुफ्त सुविधा प्रदान की गई। इस कैंप में अजय, करण सिंह,नरेश, गौतम और सुरेंद्र सिंह का भी विशेष योगदान रहा। कैंप में 150 के करीब मरीजों की निशुल्क जांच की गई।

Comments