Tuesday, July 21, 2026
Newspaper and Magzine


बच्चों की मेहनत पर टिका है देश का भविष्य– कृष्ण लाल पंवार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 13, 2024 Tags: , , , ,

-बच्चे लक्ष्य निर्धारित करके ईमानदारी से करें पढ़ाई–उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया

-बाल जटान में चार विकास कार्यों का राज्य सभा सांसद ने किया उद्घाटन

-कार्यक्रम में पहुंचने पर उपायुक्त व राज्यसभा सांसद का ग्रामीणों ने किया स्वागत

BOL PANIPAT ,13 अगस्त। राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने मंगलवार को उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया की उपस्थिति में गांव बाल जटान के चार महत्वपूर्ण विकास कार्यों का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।
उन्होंने उद्घाटन की इस प्रक्रिया में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण, सड़क का उद्घाटन, आधुनिक कंप्यूटर लैब व परीक्षा भवन का उद्घाटन किया।
राज्यसभा सांसद पंवार ने कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य है। उन पर भविष्य की बागडोर निर्भर करती है।अध्यापक व अभिभावक बच्चों में ऐसे संस्कार डालें ताकि देश के निर्माण में उनकी भूमिका और बेहतर हो जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा पर विशेष जोर दे रही है। जो स्कूल नॉर्म पुरा करते हैं उन्हें अपग्रेड किया जा रहा है। स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने कहा कि बाल जाटान का स्कूल अगर नॉर्म पुरा करता है तो वे मुख्यमंत्री से इसको अपग्रेड करने की मांग करेंगे। उन्होंने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि महापुरुष हमारे लिए प्रेरणा है। उन्होंने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन के लिए 15 लाख रुपए अपने निजी कोश से देने की घोषणा की।
कार्यक्रम मे उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे शिक्षा पर ध्यान दें। खूब पढ़ाई करें व खेलों पर भी ध्यान दें। जो बच्चे लक्ष्य निर्धारित करके ईमानदारी से पढ़ाई करते हैं वो जीवन में बहुत आगे तक जाते हैं।
उपायुक्त ने सरकार द्वारा संचालित की जा रही मिड डे मील योजना की प्रगति भी बच्चों से पूछी। उपायुक्त ने बच्चों से कहा कि वह बताएं उन्हें किस तरह का मिड डे मिल उन्हें मिल रहा है। इस पर बच्चों ने हाथ उठाकर संकेत दिया की वो मिड डे मील से खुश हैं। कार्यक्रम में बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी एक गीत के माध्यम से दिया।
कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्राम पंचायत द्वारा राज्यसभा सांसद व उपायुक्त का फूल मालाएं पहना कर व बुके देकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर सरपंच सुरेंद्र राठी पूर्व सरपंच नरेंद्र राठी, इंडियन सिंथेटिक प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक मुकेश शर्मा, सरपंच चिरंजीव, बीडीपीओ सुमित आदि मौजूद रहे।

Comments