समाज के अंतिम व्यक्ति को घर बैठे सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है : ज्योति शर्मा
BOL PANIPAT , 29 दिसम्बर। जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने गांव वजीरपुर टिटाना में पंहुची विकसित भारत संकल्प यात्रा में बतौर मुख्यअतिथि बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहरलाल के प्रयासों से व्यवस्था परिवर्तन का दौर चला है और यह उसी का परिणाम है कि समाज के अंतिम व्यक्ति को घर बैठे सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

ज्योति शर्मा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस क् नै क्शन दिए जा रहे हैं। लोगों की विभिन्न तरह की पैंशन मौके पर बनाई जा रही है व बैंक खाते भी मौके पर ही खोले जा रहे हैं। बीपीएल व अन्य राशनकार्ड, परिवार पहचान पत्र में शुद्घिकरण, आयुष्मान कार्ड लाभ सहित अन्य योजनाओं व सेवाओं का मौके पर ही लाभ दिया जा रहा है।
जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने कहा कि समाज के अंतिम व वंचित व्यक्ति को खुशहाल बनाकर ही आत्मनिर्भर व विकसित भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर व विकसित देश बनाने में समाज के अंतिम व्यक्ति को अपना योगदान देना होगा। उन्होंने इस मौके पर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर उपस्थित जनसमूह को संकल्प शपथ भी दिलवाई।

Comments