Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अखिल भारतीय नौजवान सभा की राज्य कमेटी द्वारा मीटिंग की गई।

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 24, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : अखिल भारतीय नौजवान सभा की तरफ से आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भगत सिंह स्मारक, जिला पानीपत में हरियाणा राज्य कमेटी द्वारा मीटिंग की गई।मीटिंग में मुख्य वक्ता के तौर पर अखिल भारतीय नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखजिंदर माहेश्वरी पहुंचे।

उन्होंने बताया कि आज के नौजवानों को बेरोजगारी के मुद्दे पर मिल कर संघर्ष करने की आवश्यकता है, जिसके लिए हमे नौजवानों के बीच में बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर व भगत सिंह नेशनल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट (BNEGA) को लागू करने के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा निरन्तर शिक्षा व रोजगार को समाप्त करने के लिए अलग अलग शोषणकारी कदम उठाए जा रहे है, जिस से देश में बेरोजगारी, अशिक्षा, भुखमरी, बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है।

हरियाणा आज बेरोजगारी में प्रथम स्थान पर है, जिसके लिए युवाओं को रोजगार बचाने के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार सक्षम योजना के नाम पर युवाओं को असक्षम बनाने का कार्य कर रही है, हरियाणा सरकार ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को दो लाख रोजगार देने का वादा किया था, परंतु हरियाणा सरकार द्वारा युवाओं से कभी दो लाख हर साल, कभी ग्रुप सी में भर्ती, कभी हरियाणा के युवाओं को 75% आरक्षण देने, तो कभी कौशल विकास योजना के नाम पर वादाखिलाफी करने का कार्य किया है।

उन्होंने बताया कि युवाओं को बेरोजगारी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने की आवश्यकता है व भगत सिंह नेशनल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट जिसमे सबको शिक्षा व योग्यता के आधार पर पूर्ण रोजगार देने की बात कही गई हैं व अगर सरकारें युवाओं को पूर्ण रोजगार देने में असमर्थ रहती है तो उसे जीवन यापन के लिए बेरोजगारी भत्ता दिया जाना चाहिए।

जिसके लिए युवाओं को “बनेगा एक्ट” लागू कराने के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता है।

अखिल भारतीय नौजवान सभा, हरियाणा राज्य कमेटी के भीतर बहुत से मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमे अखिल भारतीय नौजवान सभा से अमनदीप, शिवदेव, विपिन बरार, नीरज, सतेंद्र गिरी, सूबे सिंह, मिथलेश कुमार, जयकुमार, सतबीर आदि ने अखिल भारतीय नौजवान सभा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

Comments