Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


देश के सैनिको के नाम-भेजा राखी का पैगाम

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 8, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल में राखी के पावन पर्व पर राखी और कार्ड बनाने की गतिविधि का आयोजन किया गया। बच्चों ने रिबन, मोली, मोती, सितारों की सहायता से सुंदर व आकर्षक राखियां व कार्ड बनाए। गतिविधि के दौरान अध्यापिकाओं ने विद्यार्थिओं को राखी का महत्व व रक्षा-बंधन से जुड़ी पौराणिक कथाओ से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ऋतू सिंह ने बच्चों को रक्षा-बंधन की शुभकामनाएं दी और बताया की रक्षा-बंधन भाई बहन के प्यार का प्रतीक है। उन्होंने कहा की जैसे भाई अपनी बहन की रक्षा के लिए वचनबद्ध होते हैं, वैसे ही सीमा पर तैनात सैनिक निरंतर हमारी रक्षा करते हैं। इसलिए हमारा कर्त्तव्य बनता
है कि हम उनके लिए भी रक्षा-सूत्र भेजे। चेयरमैन अतुल जैन ने कहा कि विद्यालय में आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चे अपनी परंपरा व त्योहारों के महत्व को भली भांति समझ सकते है।
डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी बच्चों को रक्षा- बंधन के पर्व कि हार्दिक शुभकामनाएं दी। अंत में बच्चों के दवारा बनाई गई राखियों और कार्डो को सीमा पर तैनात वीर सैनिको के लिए भिजवाया गया।

Comments