Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जरूरतमंद की सेवा है सच्ची भक्ति : प्रवीण जैन

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at January 13, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : समाज सेवा संगठन की ओर से आज महराना के पास राधा स्वामी सत्संग भवन  में आस पास के झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बुजुर्ग औरतों व बच्चों को कंबल व गर्म कपड़े वितरण किए.  संगठन अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया समाज सेवा संगठन की ओर से इस वर्ष के गर्म कपड़े वितरण अभियान के तहत आज मेहराना के पास राधा स्वामी सत्संग भवन में आस पास की झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बुजुर्ग औरतों व बच्चों को कंबल व गर्म कपड़े वितरण किए.  जैन ने कहा हम बहुत ही भाग्यशाली है हमे लोहड़ी के शुभ अवसर पर आज जरूरतमंद बच्चो महिलाओं व बुजुर्गों का हम कुछ सहयोग कर सके। ये भी हमारे समाज का ही हिस्सा है. इनका हमको सहयोग करना चाहिए और आज लोहड़ी का बहुत ही शुभ दिन  आज के दिन का दान का बहुत बड़ा महत्व है और कहते हैं जरूरी नहीं हर वक्त जुबा पर प्रभु का नाम आए
वो भी प्रभु भक्ति है जब किसी जरूरतमंद के काम आए।  अगर किसी की भी नजर में ऐसा कोई परिवार हो जिसको गर्म कपड़ों की जरूरत है तो 9812863034 पर सम्पर्क करें बताइए हमारी कोशिश होगी जरूरतमंद का कुछ सहयोग हो सके ये अभियान  14 जनवरी मकर संक्रांति  के उपलक्ष पर सुबह अग्रवाल मंडी ऑफिस पर दोपहर असंध रोड झुग्गी झोपड़ी में होगा आगे जहां भी भोले बाबा की इच्छा होगी ये  ये अभियान चलेगा
 जैन ने कहा सर्दी का मौसम है। बहुत बुजुर्ग औरत बच्चे खुले आसमान के नीचे झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं और तन पर पूरे कपड़े भी नहीं होते और स्लम  बस्तियों में मजदूर परिवार रहते हैं जो नए गर्म  कपड़े खरीदने में सक्षम नहीं होते जबकि हम और हमारे बच्चे घरों में रहते हैं और सभी सुख सुविधा होने के बावजूद भी सर्दी नही जाती हम सबका फर्ज बनता है। ऊपर वाले ने हमे दिया है,जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए जैसा हम करते हैं वैसा ही हमे लोट कर मिलता है। शास्त्रों में वर्णन भी है किए हुए दान का कई गुना हमे मिलता है और जिसको भी दे नए कपड़े दान करने  चाहिए । पुराने कपड़े का कभी दान नही करना चाहिए सभी कहते हैं, इस धरा का इस धरा पर सब धरा का धरा रह जायेगा न कुछ साथ आया है न कुछ साथ जायेगा लेकिन मेरा तो मानना ये है, जैसे विदेश में जाते हैं तो वहां की करंसी लेनी पड़ती है सिर्फ वही चलती है ऐसे ही जो दान धर्म हम यहां करते हैं। उसी का किया फल हमारे साथ जायेगा और वही वहा चलता है और  गलत तरीके इकट्ठा किया हुआ धन बरतेगा कोई और और किसी न किसी जन्म में उसका फल हमें ही भुगतना पड़ता है।
जैन ने कहा संगठन की कोशिश रहती हैं,ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद की सेवा होनी चाहिए। संगठन समय समय पर स्कूल में झुग्गी झोपड़ी में स्लम बस्तियों में गर्म कपड़े वितरण अभियान चलाता रहता है,संगठन की कोशिश रहती हैं जरूरत की जगह ही गर्म कपड़े वितरण किए जाए। और से जरूरत की जगह वाटर कूलर लगाना जरूरतमंद लड़कियों की शादी करवाना दिव्यांगों को व्हीलचेयर हाथ रिक्शा बैसाखी वितरण करना जरुरत मंद के इलाज करवाना स्कूलों में वर्दी व स्टेशनरी वितरण करना समय समय भंडारे लगाना व जरुरत मंद का सहयोग करने की कोशिश रहती है। नर सेवा ही नारायण सेवा है मौके पर प्रवीण जैन नीरज जैन ,गंगा गुप्ता,भोला मेहता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments