Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


वर्तमान सरकार द्वारा आमजन के हित में ऐसी योजनाएं चलाई गई हैं जिससे उनको सीधा लाभ मिल रहा है : प्रमोद विज

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 1, 2024 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 1 जनवरी। वर्तमान सरकार द्वारा आमजन के हित में ऐसी योजनाएं चलाई गई हैं जिससे उनको सीधा लाभ मिल रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। यह बात पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने वार्ड 8 व 9 में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कही।

प्रमोद विज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल निरन्तर जनहित के कार्यों के लिए तत्पर रहते हैं। योजनाओं के ऑनलाइन होने से अब घर बैठे ही लोगों के काम हो रहे हैं। इन यात्राओं में मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। जो लोग सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं और उनके दस्तावेजों में कमी हैं उन्हें भी पूरा करवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार का रोजगारपरक शिक्षा देने पर भी पूरा फोकस है। जिसके लिए अनेक योजनाएं और कार्यक्रम क्रियान्वित किए जा रहे हैं। आज के डिजिटल युग में नई पद्धति से अध्ययन व अध्यापन कार्य में लगातार सुधार हो रहा है। सरकार सर्वांगीण विकास को लेकर सजग है।  हम सबको मिलकर 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करना है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ भी दिलाई और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इस मौके पर पार्षद चंचल सहगल, विजय सहगल, अजीत सिंह, अशोक बाटला इत्यादि भी उपस्थित रहे।

Comments