Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


लूट करने वाले गिरोह का तीसरा आरोपी गुजरात से गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 17, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 अप्रैल 2025, सीआईए वन पुलिस टीम ने नांगलखेड़ी के पास कलेक्शन ऐजेंट से चाकू की नोक पर की गई 26 लाख रूपए लूट की वारदात में शामिल गिरोह के फरार तीसरे आरोपी को गुजरात के पाटन से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मुस्ताक उर्फ मुस्तफा निवासी बराही पाटन गुजरात के रूप में हुई।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी वनराज भाई उर्फ विपुल निवासी वेड पाटन, दलीप भाई निवासी पदराडा पाटन गुजरात व फरार दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया लूट गई राशि में से उसको 50 हजार रूपए मिले थे। जो उसने सारे पैसे खर्च कर दिए। वीरवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी वनराज उर्फ विपुल व दलीप के कब्जे से लूटी गई राशि में से 20लाख रूपये व वारदात में प्रयुक्त कार बरामद कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।

यह है मामला

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में गुजरात के पाटन जिला के गांव भदरडा निवासी जयेश पुत्र वाला भाई हाल किरायेदार सेक्टर 12 पानीपत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मुकेश व गोविंद के पास कलेक्शन ऐजेंट की नौकरी करता है। 25 जून 2024 को वह रोहतक व गोहाना से करीब 26 लाख रूपए कैश कलेक्शन कर पीठू बैग में डालकर बस में सवार होकर पानीपत सिवाह बस अड्डा पर पहुंचा था। यहा से वह सुबह करीब 11:15 बजे ई रिक्शा में बैठकर अपने कमरे पर जा रहा था। नांगल खेड़ी फ्लाई ओवर के पास पहुंचा तो पानीपत की तरफ से रॉन्ग साइड एक सफेद रंग की एक्सयुवी कार आई। एक्सयुवी कार से दो युवक उतरे और चाकू दिखाकर उसे थप्पड़ मारे। उससे चाकू की नोक पर पैसों से भरा बैग छीनकर कार सहित मौके से फरार हो गए। जयेश कि शिकायत पर थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments