Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


जो करेंगे ईमानदारी से करेंगे,न खाऊंगा,न खाने दूंगा:-कैबिनेट मंत्री महीपाल ढांडा

By LALIT SHARMA , in Politics , at October 19, 2024 Tags: , , , ,

-ईमानदारी से बड़ी कोई चीज नही- कैबिनेट मंत्री महीपाल ढांडा

BOL PANIPAT : कैबिनेट मंत्री बनने के बाद शनिवार सुबह पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा चंडीगढ़ से पानीपत पहुँचे जहाँ हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने लड्डू बाटकर महीपाल ढांडा के हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर खुशी मनाई , जैसे ही महीपाल ढांडा पानीपत पहुँचे कार्यकर्ताओं ने उनपर फूलों की वर्षा की इसके बाद सभी कार्यकर्ता ढ़ोल व डीजे पर नाचते हुए मंत्री के साथ उनके एल्डिको स्थित निवास पर पहुँचे । अपने निवास पर पहुँचकर महीपाल ढांडा ने सभी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि पानीपत ग्रामीण विधानसभा उसका अपना परिवार है और इस परिवार के आशीर्वाद से ही वो आज राजनीति में इतने आगे बढ़ रहे है, उन्होंने कहा कि काम करने के लिए ही पानीपत ग्रामीण की जनता ने उनको चुना है आप लोग काम करवाइये मैं काम करने के लिए 24 घण्टे आपकी सेवा में रहता हूं लेकिन आप लोगो से निवेदन है कि आप अपने भाई से कोई गलत काम मत करवाना । उन्होंने कहा कि ईमानदारी से बड़ी कोई चीज नही है और आप लोग भी अगर ईमानदारी से कोई काम शुरू करना चाहते है तो महीपाल आप सभी की हर सम्भव सहायता करेगा। हम सबको साथ लेकर ईमानदारी से आगे बढ़ेंगे । उन्होंने कहा कि जैसे जैसे पद बढ़ता है तो जिम्मेदारियां भी बढ़ती है और कुछ कठिनाइयां भी साथ आती है कुछ समस्याएं भी साथ आती है और इन समस्याओं से निपटने के लिये मुझे आप सभी का सहयोग चाहिये, आपका भाई ईमानदारी के साथ काम करेगा और आप लोगो को जीवन मे कभी भी ये सोचकर शर्मिंदगी महसूस नही होगी के आपने गलत इंसान को चुना है । महीपाल ढांडा ने आगे कहा कि उसने पिछले 10 में जो ईमानदारी से हल्के में विकासकार्य किये हैं उनके दम पर ही आप लोगो ने अपने बेटे को पहले से भी ज्यादा ताक़तवर बनाकर चंडीगढ़ भेजा है आगे भी विकासकार्यो में कोई कमी नही रहने दी जायेगी।
पानीपत पहुँचने से पहले करनाल सैक्टर 6 चोंक व घरौंडा टोल टैक्स पर भी उनका सैंकड़ो कार्यकर्ताओं से स्वागत किया,उसके बाद वो पानीपत पहुँचे जहाँ सुबह से हजारों कार्यकर्ता उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे ।
इस अवसर पर उनको बधाई देने के लिये भाजपा नेता लोकेश नांगरु,रामकुमार सैनी,संजय त्यागी,अर्जुन शर्मा,संजीव दहिया,बिट्टू सरदार,मनजीत कौर, अनिल बजाज,पवन बाल्मीकि,अतर सिंह रावल,एडवोकेट सुभाष सैनी,रविन्द्र फुले, प्रदीप सैनी,आशु शर्मा,मनीष शर्मा,मेहरचंद जांगड़ा,सरपंच विक्की वाल्मीकि,सोहन सरपंच, सतपाल सरपंच,बिजेंद्र पांचाल,प्रेम तोमर,बीरू सरपंच,पप्पू प्रजापत,कपिल राणा,अमित राणा,राजपाल,प्रदीप अग्रवाल, राजपाल ,जितेन्द्र अहलावत आदि मौजूद रहे।

Comments