इंस्टाकार्ट कंपनी से 6.50 लाख रूपए कीमत के सामान चोरी मामले में चोर व चोरीशुदा मोबाइल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 06 जून 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने सेक्टर 25 पार्ट टू में स्थित इंस्टाकार्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से 6.50लाख रूपए कीमत के सामान चोरी मामले में एक और चोर व उससे चोरीशुदा मोबाइल खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी अनाज मंडी में चोरीशुदा मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रहे थे।
सीआईए टू कार्यकारी प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार देर शाम गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक अनाज मंडी में मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रहे है। फोन चोरी के होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान अनुप पुत्र अरविंद निवासी ज्ञान नगर सोनीपत व अंकुश पुत्र दिनेश निवासी खरखौदा के रूप में बताई। मोबाइल फोन बारे पूछताछ करने पर दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी अनुप ने उक्त दोनों मोबाइल सेक्टर 25 पार्ट टू में स्थित इंस्टाकार्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से अक्तूबर 2023 में चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में नीरज पुत्र रमेश चंद्र निवासी सेक्टर 25 पार्ट टू की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ आरोपी अनुप ने चोरीशुदा एक मोबाइल साथी आरोपी अंकुश को कम कीमत में बेच दिया था। बुधवार को पैसों की जरूरत पड़ने पर दोनों आरोपी चोरीशुदा मोबाइल को बेचने के लिए अनाज मंडी में ग्राहक की फिराक में घूम रहे थे। दोनोंआरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 2 मोबाइल फोन बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस ने वीरवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। चोरी के उक्त मामले में दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
यह है मामला
थाना चांदनी बाग में नीरज पुत्र रमेश चंद्र निवासी सेक्टर 25 पार्ट टू ने शिकायत देकर बताया था कि वह पानीपत सेक्टर 25 पार्ट टू में स्थित इंस्टाकार्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के आफिस में हब इंचार्ज कार्यरत है। कंपनी ने ग्राहक तक सामान पहुचाने के लिए दीपक पुत्र देवेंद्र निवासी संजय कॉलोनी, अंकित पुत्र सुनील व मानव पुत्र प्रेम निवासी रानी महल, तुषार पुत्र राजिंद्र निवासी कुटानी रोड़, हसन पुत्र हनीफ निवासी विद्यानंद कालोनी व अभिषेक पुत्र चरण सिंह निवासी बुच्चा खेड़ी शामली यूपी को डिलीवरी बॉय के रूप में काम पर रखा था। 30 अक्तूबर को सामान चेक करने पर 65 पार्सल कम मिले। जिनकी 6 लाख 63 हजार 903 रूपए कीमत है। उन्हे शक है कि उक्त लड़को ने सामान चोरी किया है। शिकायत पर थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

Comments