Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


भारत देश में सांस्कृतिक दृष्टि से मेलों की विशिष्ठ पहचान: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 10, 2023 Tags: , , , ,

फोटोग्राफी को लेकर मेला मोमेंट्स प्रतियोगिता करेगा संस्कृति मंत्रालय

BOL PANIPAT , 10 फरवरी। डीसी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत वर्ष में मेलों का सांस्कृतिक महत्व है। मेेले लोगों और दिलों को आपस में जोडऩे का कार्य करते हैं, इसी उद्देश्य  को लेकर आजादी के अमृत महोत्सव के चलते भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा फोटोग्राफी के शौकीन व फोटो प्रेमियों के लिए फोटोग्राफी प्रतियोगिता मेला मोमेंट्स का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता शरद नवरात्र से चैत्र नवरात्रि (31 मार्च 2023) तक चलेगी। हर महीने तीन बेहतरीन फोटो को अलग-अलग श्रेणी के हिसाब से नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
डीसी ने बताया कि फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार किसी भी महोत्सव, त्यौहार अथवा मेले के दौरान खींची गई सर्वश्रेष्ठ फोटो जमा कर सकते हैं और नकद पुरस्कार एवं आकर्षक इनाम जीत सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेताओं को अंतिम एवं मासिक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार श्रेणी के लिए अंतिम पुरस्कार एक लाख रूपये, 75 हजार रूपये और 50 हजार रूपये तथा मासिक पुरस्कार 10 हजार रूपये, 7500 रूपये और 5 हजार रूपये है।
उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में जनजातीय समाजों के कई पारम्परिक मेले आयोजित किए जाते हैं। इनमें से कुछ मेलों का जुड़ाव जहां जनजातिय संस्कृति से है, वहीं कुछ अन्य मेले जनजातिय, इतिहास एवं विरासत के सम्बंध में आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने इस प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए जिला के प्रतिभागियों को भी विशेष रूप से आह्ïवान किया है।

Comments