Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


युवक की हत्या करने के और तीन आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 14, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 फरवरी 2024, समालखा चौकी पुलिस ने जौरासी रोड पर गणेश कॉलोनी में बागवाला मोहल्ला निवासी रविंद्र उर्फ बिल्लू (20) की हत्या मामले में और तीन आरोपियों को मंगलवार देर शाम समालखा बस अडडा गेट के पास से  गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रोहित निवासी डांग खुर्द, हरिश निवासी बलियाली व नवीन निवासी सांगवान भिवानी के रूप में हुई।

 समालखा चौकी इंचाई एएसआई वीरेंद्र ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

मामलें में पहले पकड़े जा चुके तीन आरोपी मोहित निवासी महावटी, राहुल निवासी डांग खुर्द व मोहित निवासी बलियाली से वारदात में प्रयुक्त ईट बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को मंलवार को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा दिया था।

समालखा चौकी इंचार्ज एएसआई वीरेंद्र ने बताया कि समालखा चौकी में धर्मबीर पुत्र रामकुमार निवासी बागवाला मोहल्ला समालखा ने शिकायत देकर बताया था कि उसका छोटा लड़का रविंद्र उर्फ बिल्लु 20 उसके साथ सब्जी की रेहड़ी पर काम करता है। बेटे से बाग वाला मोहल्ला निवासी मोना, चुलकाना निवासी शिवम उर्फ शुभम, गणेश कालोनी निवासी दिपांशु व भिवानी निवासी मोहित रंजिश रखते थे। पहले भी कई बार रहेड़ी पर आकर धमकी देकर गए थे। 9 फरवरी को रविंद्र को मोना घर से बुलाकर ले गया था। देर रात उन्हें सूचना मिली रविंद्र की जोरासी रोड पर गणेश कालोनी में चोट मारकर हत्या कर दी गई है। वह मौके पर गया तो मौना की बाइक टुटी पड़ी थी। आसपास लगे सीसीटीवी केमरा चैक किये तो दिपांशु उर्फ काला, के मकान में शिवम उर्फ शुभम, मोहित व इनका दोस्त, मंगू, वंशु व तीन अन्य लड़के रात के समय रूके थे। उनके साथ रीतू व संतोष उर्फ बबली भी साथ में पाए गए है। सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद मिली। आरोपियों ने तेजधार हथियार व लाठी डंडो से वार कर उसके बेटे रविंद्र उर्फ बिल्लू की हत्या की है। शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments