Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी ने  झंडे वितरित कर निकाली तिरंगा यात्रा

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 14, 2022 Tags: , , , ,

झंडे का सम्मान करे : तुला राम

BOL PANIPAT,  14  अगस्त  : पंजाब नेशनल बैंक जिला अग्रणी कार्यालय व ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने संयुक्त रूप से मिलकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  सिवाह में बच्चों को 120 झंडे और डंडे वितरित किये गए और तिरंगा यात्रा निकाली गयी पंजाब नेशनल बैंक जिला अग्रणी प्रबंधक तुला राम और स्कूल की प्रधानाचार्य सरला मलिक द्वारा हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया गया
तिरंगा यात्रा से पहले बच्चो को संबोधित करते हुए जिला अग्रणी प्रबंधक तुला राम द्वारा बताया गया की हमें झंडे  का  सम्मान करना चाहिए और तिरंगा फहराने के नियमो का पालन करना चाहिए
संस्थान के निदेशक नीरज मंडल द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विस्तारपूर्वक बच्चों को बताया और आह्वान किया की ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिवाह में जो प्रदर्शनी लगी हुई है उसे देखे साथ में  बताया की हर घर तिरंगा अभियान के तहत बैंक द्वारा आज  सिवाह गांव के स्कूल को चुना है जिस में  120 झंडे व डंडे वितरित किये गए है और आगे भी संस्थान द्वारा ऐसे कार्य स्कूल में आयोजित किये जायेगे जिससे बच्चे जागरूक हो

संस्थान से सहायक अनिल मलिक़ द्वारा बताया की पहले आम आदमी को अपने घर या दफ्तर पर तिरंगा फहराने की अनुमति नहीं थी, लेकिन 2002 में सरकार ने भारतीय ध्वज संहिता में बदलाव करते हुए आम लोगों को तिरंगा फहराने की अनुमति दे दी, लेकिन तब केवल दिन में ही झंडा फहराने की इजाजत दी गई थी। 20 जुलाई 2022 को केंद्र सरकार ने भारतीय झंडा संहिता के पैरा 2.2 के खंड 11 में बदलाव करते हुए जनता को दिन-रात झंडा फहराने की अनुमति दी है।

संस्थान से सहायक राजकुमार कादियान  द्वारा बच्चो को जानकारी दी गयी की इसके अलावा अब पॉलिस्टर यामशीन से बने झंडे भी फहराए जा सकते हैं, जिसकी इजाजत पहले नहीं थी। पहले केवल हाथ से बुने और ऊन, कपास या खादी से बने तिरंगे को ही फहराया जा सकता था।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  सिवाह की  प्रधानाचार्य सरला मलिक ने  जिला अग्रणी प्रबंधक तुला राम  व ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से निदेशक नीरज मंडल ,अनिल मलिक , राजकुमार कादियान का धन्यवाद किया की उन्होंने आजादी के इस 75 वे अमृत महोत्सव को मनाने के लिए स्कूल को चुना क्योंकि बच्चे ही देश का भविष्य होते है अगर वो जागरूक होंगे तो देश जागरूक होगा और देश जागरूक होगा तो देश की तरक्की में दिन दोगुनी रात चौगुनी उन्नति होगी
स्कूल की  अध्यापिका रीना व पूनम द्वारा सभी बच्चों को तिरंगा हाथ में देकर देश, समाज और समस्त मानव  कल्याण की शपथ दिलाई गई और इंकलाब जिंदाबाद, वन्दे  मातरम व भारत माता की  जय  का उद्घोष  करवाया गया

छात्रों की अगवाही  जिला अग्रणी प्रबंधक तुला राम, संस्थान के निदेशक नीरज मंडल , सहायक अनिल मलिक , राजकुमार कादियान , स्कूल की प्रधानाचार्य सरला मलिक, स्कूल की अध्यापिका नीतू , गुरमीत , मंजीता , रीना , पूनम, अध्यापक किरपाल व बलबीर द्वारा हाथो में तिरंगा लेकर की गयी 

Comments